प्रतिरूप फोटो
ANI Image
वन विभाग भी तेंदुए के आतंक को देखते हुए एक्टिव हो गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरा लगाया गया है। गांव के लोगों को अलर्ट पर रखा गया है। महिला ने दरांती से तेंदुए पर हमला किया है जिसके बाद तेंदुआ भी जख्मी हुआ है। ऐसे में वो अधिक दूर नहीं गया होगा।
मां की तरह इस दुनिया में अपने बच्चे को कोई प्यार नहीं कर सकता है। इसका ताजा उदाहरण बिजनौर में देखने को मिला है। यहां एक मां ने अपने बच्चे की जान बचाने के लिए तेंदुए पर ही दरांती से जोरदार हमला कर दिया। मां ने तेंदुए पर ऐसा हमला किया कि तेंदुए को उसके बच्चे को मौत के मुंह से छोड़ना ही पड़ा। इस दौरान मां भी काफी घायल हुई मगर बच्चे की जान बचाने के लिए खुद को भी मौत के मुंह में डालने पर गुरेज नहीं किया।
जानकारी के मुताबिक घटना बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव की है जहां एक मां अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ 13 फरवरी की सुबह खेत में छिलाई करने गई थी। इस दौरान एक तेंदुआ वहां आ गया और उसने महिला के बेटे पर झपट्टा मार कर उसे खींच कर गन्ने के खेत में ले जाने लगा। ये देखकर महिला ने हाथ में पकड़ी दरांती से तेंदुए पर वार किया। तेंदुए ने दरांती के कारण मां पर भी हमला करने की कोशिश की मगर मां लगातार दरांती से तेंदुए पर हमला करती रही। हमले में एक दरांती तेंदुए की गर्दन पर लग गई जिसके बाद उसने महिला के बेटे को छोड़ा और अपनी जान बचा कर भाग गया।
इस घटना में महिला के बेटे को भी गंभीर रूप से चोट लगी है। तेंदुए द्वारा गले पर पकड़े जाने से बेटे के गले में काफी घाव हुआ था। तेंदुए की गिरफ्त में रहने से बेटा बेहोश हो गया था। उसके बाद बेटे को लेकर वो खेत के बाहर निकली और रिक्शा की मदद से अस्पताल पहुंची। इसके बाद इलाके के लोगों को तेंदुए के बारे में बताया। इस घटना के बाद तेंदुए से बचने के लिए पूरे इलाके में अलर्ट जारी किया गया है।
वन विभाग भी तेंदुए के आतंक को देखते हुए एक्टिव हो गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरा लगाया गया है। गांव के लोगों को अलर्ट पर रखा गया है। दरअसल वन विभाग का कहना है कि महिला ने दरांती से तेंदुए पर हमला किया है जिसके बाद तेंदुआ भी जख्मी हुआ है। ऐसे में वो अधिक दूर नहीं गया होगा।
अन्य न्यूज़